फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Harry Chatha declared absconder in case of firing on police, five acquitted

Amritsar News: पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर हैरी चट्ठा भगोड़ा घोषित, पांच बरी

Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gangster Harry Chatha declared absconder in case of firing on police, five acquitted
गुरु नानक देव अस्पताल में साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर गोलियां चलाने के आरोप
विज्ञापन

पुलिस अगस्त 2016 में दर्ज किया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार की अदालत ने पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर सुपरीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा को गैर हाजिर रहने पर भगोड़ा घोषित किया है। अदालत ने इस मामले में आरोप साबित नहीं होने पर रणजोध सिंह उर्फ सन्नी यामहा और उसके चार साथियों को रिहा कर दिया है। केस की पैरवी कर रहे वकील अमनदीप सिंह ने बताया कि जांच टीम न तो घटनास्थल पर चलाई गई गोलियों के खोल और न ही हथियार बरामद कर पाई। फिलहाल कई मामलों में आरोपी हैरी चट्ठा पुलिस को वांछित है।

क्या था मामला
सिविल लाइन पुलिस ने 2 अगस्त 2016 को गुरदासपुर जिला के गांव चट्ठा के सुपरीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा, मजीठा रोड स्थित फ्रेंड्स काॅलोनी के रणजोध सिंह उर्फ सन्नी यामहा, 88 फुट रोड निवासी संदीप कुमार सन्नी, लक्ष्मी विहार निवासी जसविंदर सिंह उर्फ विक्की, मलकीत नवाब और संजू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस मुताबिक उक्त आरोपियों के तीन साथी हरप्रीत सिंह उर्फ गंजा, पुनीत पाल सिंह और सन्नी वारदात के समय जेल में बंद थे। वहां आरोपियों का अन्य कैदियों से झगड़ा हुआ और घायल हालत में उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मौका मिलते ही हैरी चट्ठा ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अस्पताल में तीन साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी। जब पुलिस ने जवाबी फायर किए तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पांचों के खिलाफ पुलिस पर हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed