{"_id":"65576649e4b1728a250344b6","slug":"gangster-chattha-sitting-abroad-asked-for-rs-25-lakh-through-henchmen-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3076-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: विदेश में बैठे गैंगस्टर चट्ठा ने गुर्गों के जरिये मांगे 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: विदेश में बैठे गैंगस्टर चट्ठा ने गुर्गों के जरिये मांगे 25 लाख
Fri, 17 Nov 2023 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
भुल्लर एवेन्यू में वीरवार देर रात बाइक सवारों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विदेश बैठे कुख्यात गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने अपने गुर्गों जरिये एक कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसे लेकर चट्ठा के गुर्गों ने वीरवार देर रात सदर थाना के तहत आते भुल्लर एवेन्यू में एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस और कारोबारी इस घटना को छिपाने के प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक भुल्लर एवेन्यू निवासी केशव नामक कारोबारी के पास अमृतसर और जालंधर में पेय पदार्थ कंपनियों की डीलरशिप है। पिछले कुछ दिनों से हैरी चट्ठा उसे फोन पर मारने की धमकियां देते हुए पचीस लाख की रंगदारी मांग रहा था। कारोबारी ने उसे कई बार बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं और वह नहीं दे सकता है। इस पर हैरी चट्ठा ने उसे ट्रेलर दिखाने की धमकी दी थी। इस बाबत पुलिस को शिकायत की।
वीरवार रात कारोबारी केशव का परिवार घर में था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक काॅलोनी में पहुंचे और घर के सामने गाली गलौज की। कारोबारी ने जब घर से बाहर देखा तो आरोपियों ने पिस्तौल से हवा में फायरिंग की और गैंगस्टर हैरी चट्ठा का नाम लेते हुए वहां से बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद कैशव और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस कालोनी और कालोनी के बाहर सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बता दें पंजाब के बड़े कारोबारी विदेश बैठे कुख्यात गैंगस्टर हैरी चट्ठा, लखबीर सिंह लंडा उर्फ लंडा हरिके और गोल्डी बराड़ के निशाने पर हैं। इसमें कुछ कारोबारी तो पुलिस को शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग पुलिस को बताए बिना गैंगस्टरों के गुर्गों को लाखों की रंगदारी दे चुके हैं।