{"_id":"6398b48a0e873b0dd700b584","slug":"gangster-arrested-for-supplying-arms-gurdaspur-news-pkl4712299183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। सीआईए स्टाफ बटाला की पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियारों और कारतूसों समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना किला लाल सिंह में असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव ठेठरके थाना डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है।
इस संबंध में मंगलवार की शाम को एसपी डी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ बटाला के इंचार्ज दलजीत सिंह की अगुवाई में एक पुख्ता सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान जब एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार सवार युवक से एक 32 बोर का पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जसविंदर सिंह पर विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में आरोपी ने कबूला है कि अक्तूबर महीने में थाना रंगड़ नंगल की पुलिस द्वारा मुकाबले के दौरान काबू किए गए गैंगस्टर रंजोध सिंह को अवैध हथियार सप्लाई करता था।