फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   From today, the retreat ceremony will start again on all three borders including Attari

Beating Retreat: आज से अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, आमजन भी हो सकेंगे शामिल

Tue, 20 May 2025 02:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 May 2025 02:31 AM IST
सार

पहलगाम हमलेे के बाद सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए बॉर्डर के गेट बंद करवा दिए थे और पाकिस्तान-भारत में छिड़े युद्ध के दौरान 6 मई से तीनों ही बॉर्डर पर सेरेमनी पूरी तरह बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
From today, the retreat ceremony will start again on all three borders including Attari
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके अलावा फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अलावा फेंसिंग पर लगे गेट भी बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर मंगलवार शाम 6:30 बजे से बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी शुरू होगी। सेरेमनी देखने के लिए आम पब्लिक भी अब आ सकेगी। गौरतलब है कि पहलगाम हमलेे के बाद सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए बॉर्डर के गेट बंद करवा दिए थे और पाकिस्तान-भारत में छिड़े युद्ध के दौरान 6 मई से तीनों ही बॉर्डर पर सेरेमनी पूरी तरह बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन ने की थी रिट्रीट शुरू करने की मांग
अमृतसर की टैक्सी यूनियन के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी रिट्रीट देखने आने वाले सैलानियों से चलती है। रिट्रीट बंद होने से उनकी कमाई पूरी तरह बंद हो गई थी। हाल ही में टैक्सी यूनियन ने सरकार ने मांग की थी कि रिट्रीट को फिर से शुरू किया जाए ताकि वे परिवार पाल सकें।

विज्ञापन

सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट किसानों के लिए खुले
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान सरहद पर फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य हो चुकी है। फेंसिंग पर लगे गेट भी किसानों के लिए खोल दिए गए हैं। अब वे उस पार जाकर खेती कर सकेंगे। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने फेंसिंग पार सारी जमीन को चेक किया कि कहीं दुश्मन ने लैंड माइन तो नहीं बिछा दी है। पूरी तरह से संतुष्ट होेने के बाद सोमवार से गेट खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें: अब खुलेंगे पाक जासूस ज्योति के राज: NIA ने सात घंटे की पूछताछ, खंगाला जा रहा पहलगाम आतंकी हमले का लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed