फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Friendship with Badal family is the biggest mistake of my life: Ramuwalia

बादल परिवार से दोस्ती मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी : रामूवालिया

Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Friendship with Badal family is the biggest mistake of my life: Ramuwalia
पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि उन्होंने लोक भलाई पार्टी का गठन कर वर्षों तक लोगों की सेवा की। फर्जी ट्रेवल एजेंटों का शिकार होकर विदेशों में फंसे युवाओं को स्वदेश लाता रहे। लेकिन प्रदेश के लोगों ने मेरी पार्टी को वोट नहीं दिया। हताश होकर उन्होंने बादल परिवार के साथ दोस्ती की, जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। फोकल प्वाइंट स्थित हरभजन सिंह कैरों के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामूवालिया ने कहा कि उन्होंने बादल परिवार के साथ जो ढाई वर्ष गुजारे, उसका उन्हें अफसोस है। इस परिवार ने सिख कौम की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हुए डेरा मुखी के साथ जो समझौता किया, उसकी सजा इस परिवार को जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

रामूवालिया ने कहा कि बादल परिवार से दुखी प्रदेश के लोगों ने 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भरोसा किया। परंतु कैप्टन ने वादाखिलाफी का रिकॉर्ड कायम कर दिया। अगर अब भी कैप्टन ने चुनावी वादे पूरे न किए तो प्रदेश की सियासत से कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अकाली दल (ड) का है। पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा के हाथ मजबूत करने लिए कोई कसर नहीं छोड़ूेंगे। वह दिन दूर नहीं जब अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को भी ढींढसा ग्रुप के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

2012 में कैप्टन को दिया था ऑफर
रामूवालिया ने कहा कि 2012 उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को ऑफर दिया था कि तरनतारन से उनके करीबी अमरीक सिंह वरपाल को अगर कांग्रेस का टिकट दे दें तो वह लोक भलाई पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कैप्टन ने एक सीट न देकर अपने हाथ आने वाली राज्य की सत्ता खुद गंवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed