{"_id":"6585bd1e91982f533c0ec4fc","slug":"fraud-of-rs-24-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-canada-four-including-woman-named-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-1002-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, महिला सहित चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, महिला सहित चार नामजद
Fri, 22 Dec 2023 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब नया मामला कस्बा काहनूवान में सामने आया है, यहां पर चार आरोपियों ने कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। थाना काहनूवान की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पीड़ित रूड़ सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मालिया कला, थाना कादियां ने बताया कि उसका बेटा गुरपिंदर सिंह और भाई ओंकार सिंह कनाडा जाकर आजीविका कमाना चाहते थे, इसलिए उसने आरोपी नितिन कुमार, इंद्रजीत, राजेश कुमार और कांता देवी निवासी जौहल, थाना गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर के साथ संपर्क किया। आरोपियों ने दोनों को कनाडा भेजने के लिए 24 लाख रुपये की मांग की। इसमें से 13 लाख रुपये उन्होंने आरोपियों के बैंक खातों में डाले, जबकि 11 लाख रुपये बलविंदर सिंह निवासी भैणी बांगर थाना कादियां की दुकान पर दिए थे। जांच अधिकारी एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।