{"_id":"61b3ab51cdd112768a0decfd","slug":"former-mla-joins-punjab-lok-congress-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के सियासी दांव शुरू: अमृतसर में पूर्व विधायक पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल, जल्द कांग्रेस को देंगे दूसरा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन के सियासी दांव शुरू: अमृतसर में पूर्व विधायक पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल, जल्द कांग्रेस को देंगे दूसरा झटका
Sat, 11 Dec 2021 01:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:15 AM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अमृतसर में पूर्व कांग्रेस विधायक ने उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे पहले संदीप गोरसी कैप्टन की पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि जल्द कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कैप्टन की पार्टी का हिस्सा बन जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होते अमृतसर के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में शानदार सियासी शॉट खेला है। इस बार उन्होंने साउथ विधानसभा हलके से पूर्व कांग्रेस विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। इससे पहले उन्होंने अमृतसर जिले के ही उत्तरी विधानसभा हलके से पीपीसीसी के पूर्व सलाहकार एडवोकेट संदीप गोरसी को अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल किया था। कभी कपड़ा उद्योग में बादशाह कहे जाने वाले अमृतसर के उद्योगपति और पंजाब कांग्रेस के एक सीनियर नेता भी अब कैप्टन खेमे का हिस्सा बन जाएंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कैप्टन बहुत जल्द ही अमृतसर जिले के शहरी और ग्रामीण विधानसभा हलकों में अपने पत्ते खोलने पर काम कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अपने नाराज नेताओं को मनाने की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। कैप्टन अपनी टीम को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में रहे अपने साथियों को पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल कर रहे हैं, तो कांग्रेस में कैप्टन के विरोधी खेमे के नेता अपने नाराज नेताओं पर लगातार नजर रखे हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार ने बताया कि वे पिछले 40 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। साल 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे पहली बार उनके संपर्क में आए और 20 सालों के अंतराल में जाना कि वे ईमानदार राजनीतिज्ञ और बहुत ही स्पष्टवादी इंसान हैं। बाहरी लोगों को कांग्रेस में शामिल कर पार्टी के सीनियर और बुजुर्ग नेताओं के सिर पर बिठा दिया गया है। अब कांग्रेस लावारिस हो चुकी है और पार्टी के सीनियर नेताओं को कोई पूछता भी नहीं। हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने बताया कि कैप्टन के समय सीनियर कांग्रेसियों को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन