{"_id":"6312f1b6e4b6c3464f68be36","slug":"former-minister-bikram-majithia-demanded-cbi-investigation-into-punjab-new-excise-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: पंजाब की नई बनी एक्साइज पॉलिसी की हो सीबीआई जांच, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: पंजाब की नई बनी एक्साइज पॉलिसी की हो सीबीआई जांच, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने की मांग
Sat, 03 Sep 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:48 AM IST
सार
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। यही कारण है कि कलेक्ट्रेट रेट बिना किसी प्लान के ही बढ़ा दिए गए। वहीं अभी तक डीजल-पेट्रोल के रेट में कोई कमी नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
अमृतसर में पत्रकारों से बात करते बिक्रम मजीठिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सीबीआई जिस तरह दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी की जांच कर रही है उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लागू की गई एक्साइज पॉलिसी को भी जांच के घेरे में लाए। मजीठिया शनिवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और मीडिया के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
मजीठिया ने कहा कि उन्हीं लोगों ने पंजाब की एक्साइज पॉलिसी बनाई है, जिन लोगों ने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी बनाई थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। यही कारण है कि कलेक्ट्रेट रेट बिना किसी प्लान के ही बढ़ा दिए गए। वहीं अभी तक डीजल-पेट्रोल के रेट में कोई कमी नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
मजीठिया ने अकाली दल की ओर से पार्टी के अंदर किए गए नए संशोधनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से एक परिवार के सदस्य को एक टिकट का फैसला बढ़िया है। पार्टी के नए कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी मौका मिलना चाहिए। पंजाब में बिगड़ी अमन कानून की स्थिति पर उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक भाईचारे के साथ हुई घटनाएं निंदनीय है। अकाली दल सभी धर्मों और खासकर अल्पसंख्यक के पूरी तरह साथ है। उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय अकाली दल नहीं होने देगा।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब से पैसे इकट्ठे करके हिमाचल और गुजरात के चुनाव लड़ना चाहती है। यही कारण है कि भ्रष्टाचार के ऊपर अभी तक पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सका, अब भी रेत की गैरकानूनी माइनिंग लगातार जारी है।
आम आदमी पार्टी की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर के वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन मैं किसी के निजी मामले में बोलना नहीं चाहता। विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह की ओर से बेअदबी मामले में सुखबीर बादल की सीधी गिरफ्तारी के संबंध में दिए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप के ऊपर पहले ही हाईकोर्ट ने कई तरह की टिप्पणियां की है। इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि कुंवर विजय प्रताप मेरे दिए बयान को लेकर गुस्से में आ जाते हैं।