फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former Gujarat Chief Minister Vijay Rupani reached Sri Harmandir Sahib to pay obeisance

Amritsar: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब, पगड़ी बांधकर गुरुघर में टेका माथा

Mon, 23 Jan 2023 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 01:47 PM IST
सार

विजय रुपाणी ने कहा कि वह भाजपा की पंजाब कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। गुरु घर के प्रति उनकी श्रद्धा है। इसलिए वह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Former Gujarat Chief Minister Vijay Rupani reached Sri Harmandir Sahib to pay obeisance
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सोमवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। उनके साथ पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्य महासचिव विक्रमजीत सिंह चीमा, जीवन कुमार, हरकेश बागा समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। रुपाणी ने श्री हरमंदिर साहिब में पगड़ी बांधकर माथा टेका और सुख शांति के लिए अरदास की। 
विज्ञापन


रुपाणी ने कहा कि वह भाजपा की पंजाब कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। गुरु घर के प्रति उनकी श्रद्धा है। इसलिए वह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालातों और पंजाब में पार्टी के भविष्य की योजनाओं पर विचार चर्चा चल रही है। कार्यकारिणी की बैठक में जो भी फैसले लिए जाएंगे वह पंजाब के भविष्य की राजनीति को तय करेंगे, वहीं पार्टी को गांव स्तर पर मजबूत बनाने के लिए अहम होंगे। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में रुपाणी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि पंजाब को राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए मौका न दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा बहुत जल्द एक मजबूत राजनीतिक पार्टी के रूप में सामने आएगी। पंजाब के लोगों का भाजपा में विश्वास बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में जुट जाएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता : विजय रूपाणी

मैदान में जुट जाएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता : विजय रूपाणी
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में माधव विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित भाजपा पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार देर शाम संपन्न हो गई। दूसरे दिन का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, सह प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना और संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निकाय और लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में जुटने का आह्वान किया गया।

मंच पर सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, केवल सिंह ढिल्लों, ब्रिज लाल रिनवा, तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने किया। बैठक की शुरुआत में पंजाब के गणमान्य व अन्य बिछड़ी हुई आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया गया। पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पंजाब के भाजपा वर्करों के समक्ष पार्टी को राज्य के अंदर सत्ता में लाने के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। 

भाजपा को राज्य के अंदर सबसे शक्तिशाली पार्टी बनाने के लिए गांव व मोहल्ला स्तर पर मजबूत बनाना होगा। लोगों को साथ लेकर उनके हकों के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा।

आम आदमी पार्टी सरकार ने बना दिया राज्य में अराजकता माहौल: अश्वनी शर्मा
अश्वनी शर्मा ने कहा कि विश्व की समस्त नानक नाम लेवा संगत ने श्री करतारपुर साहिब का लांघा खुलवाने के लिए दशकों तक इंतजार किया। उनकी यह इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी की। पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिवाय घोषणाओं के कुछ नहीं दिया। मान सरकार ने पंजाब में अराजकता का माहौल बना दिया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को नशा-मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। अब पंजाब में अकाली दल बादल के साथ समझौता की कोई भी संभावना भविष्य में नहीं है।

जी-20 की अध्यक्षता मिलना सम्मान की बात: रैना
पंजाब भाजपा के सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता मिलना सम्मान की बात है। इससे भारत की अर्थ-व्यवस्था मजबूत होगी और भारत में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संगठन के मुख्यमंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का कार्यकारिणी बैठक के तीसरे सत्र में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। 

अश्वनी शर्मा द्वारा कार्यकारिणी में प्रस्तावना संदेश पेश किया गया। विजय रुपानी ने उपस्थित पदाधिकारियों को पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का मार्गदर्शन दिया। डॉ. सुभाष शर्मा ने लोकसभा प्रवास योजना और नशा व भ्रष्टाचार के विरुद्ध यात्रा के बारे में उपस्थित सभी को विस्तृत जानकारी दी। कार्यकारिणी के दूसरे सत्र में संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बूथ स्तर तक की संगठन की सरंचना को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed