फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Foreign return young man murdered in Amritsar

अमृतसरः कनाडा से लौटे युवक की सरेआम हत्या, तीन गोलियां लगने पर भी खुद पहुंचा अपने घर

Tue, 11 Feb 2020 11:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 11 Feb 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Foreign return young man murdered in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर
ब्यास थाने के अंतर्गत आते गांव नौरंगापुर में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखमन प्रीत सिंह (24) के रूप में हुई है। सुखमन प्रीत कुछ महीने पहले ही कनाडा से लौटा था। थाना ब्यास की पुलिस ने सुखमन प्रीत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुखमन प्रीत सिंह रविवार देर रात एक बजे गांव गग्वेवाल में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहा था। वह अभी घर से कुछ ही दूरी पर था कि कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसको सामने से तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। हरमन की छाती और पेट में गोलियां लगीं।
विज्ञापन


सुखमन प्रीत कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर का गेट खोलकर जख्मी हालत में भीतर पहुंच गया। गोलियों की आवाज सुन कर सुखमन प्रीत के घर के लोग बाहर आए तो उन्होंने देखा की घर के आंगन में हरमन प्रीत खून से लथपथ पड़ा है। घरवालों ने उसे तुरंत ब्यास स्थित सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सुचना मिलते ही एसपी (ऑपरेशन) सुरिंदर सिंह, डीएसपी बाबा बकाला हरि किशन और थाना मुखिया किरणदीप सिंह पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मुखिया का कहना है कि सुखमनप्रीत की हत्या का कारण निजी रंजिश लग रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed