{"_id":"657ae3d24bee74328004f309","slug":"firing-on-bsf-jawan-case-registered-against-22-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-968-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बीएसएफ जवान पर फायरिंग, 22 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बीएसएफ जवान पर फायरिंग, 22 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हालांकि जवान ने भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में थाना सिटी की पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरदेव सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी बटाला रोड पुरानी चुंगी ने बताया कि वह बीएसएफ में नौकरी करता है। इस समय असम में तैनात है। 12 दिसंबर को वह बटाला रोड पर स्थित अपनी दुकान बीके ट्रैक्टर वर्कशॉप पर था। आरोपी लवप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह नवासी डाॅ. अंबेडकर नगर गुरदासपुर और जय शर्मा पुत्र रजनीश कांत निवासी बैक साइड डाकखाना गुरदासपुर अपने करीब 20 अज्ञात साथियों के साथ आए। उन्होंने आते ही ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जबकि आरोपी लवप्रीत सिंह ने उसकी दुकान पर फायरिंग की। लोगों के इकट्ठे होते देख हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई बनारसी दास ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।