फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on a family sleeping in the house at midnight in Pandaul, the youth ran away

Amritsar News: पंडौल में आधी रात घर में सो रहे परिवार पर फायरिंग, भागे युवक

Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Firing on a family sleeping in the house at midnight in Pandaul, the youth ran away
फायरिंग में टूटा ​खिड़की का शीशा।
पुलिस को मौके से मिले गोलियों के तीन खोल, इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। मुल्लांपुर गरीबदास थाने के तहत पड़ते गांव पड़ौल में एक घर पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। युवकों ने 24 जनवरी को रात पौने एक बजे इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि घर पर तीन से चार राउंड फायर किए गए। वारदात करने वाले कौन थे और किस मकसद ने उन्होंने घर पर फायरिंग की इसकी मुल्लांपुर थाना पुलिस जांच कर रही है। गांव पड़ौल में दविंदर सिंह के घर पर हुई बताई जा रही है। मुल्लांपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ दविंदर सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109 (इरादा कत्ल) व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


गांव पंडौल के रहने वाले दविंदर सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को रोज की तरह वह 10 बजे के करीब सो गए थे। रात करीब 12:45 पर कुछ अज्ञात व्यक्ति आए, जिन्होंने उनके घर पर फायरिंग कर दी। गोलियों से उनके घर के कांच टूट गए। अचानक हुए हमले के बाद उनका परिवार उठ गया और सभी बरामदे में इकट्ठे हो गए। वह तुरंत छत पर यह देखने भागे की उनके घर पर फायरिंग करने वाले कौन हैं। जब वह छत पर पहुंचे तो उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया। जब घर के पिछली तरफ बेडरूम के पास बनी खिड़की पर टॉर्च की लाइट पड़ी तो उधर खिड़की का कांच टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां देखा तो पीछे घर के तीन गोलियों के खोल पड़े मिले। जब तक दविंदर सिंह और उसके घर वाले कुछ समझ पाते वह हमलावर वहां से भाग चुके थे। दविंदर का आरोप है कि किसी ने उन्हें जान से मारने के इरादे से उनके बेडरूम की तरफ खिड़की से फायर किए हैं। गनीमत यह रही कि गोलियां उन्हें न लगकर दीवारों में लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद एसएचओ मुल्लांपुर सतिंदर सिंह व जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद किए और जांच शुरू कर दी। दविंदर सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।


कोट्स
दविंदर सिंह ने मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस को फोन किया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की और तीन गोलियों के खोल बरामद कर कब्जे में लिए हैं। मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
सतिंदर सिंह, एसएचओ थाना मुल्लांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed