{"_id":"57754ad24f1c1b797179a868","slug":"fire-in-shop-gurdaspur-shop-burn-lakhs-of-loss-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में दुकान में लगी आग का दृश्य
- फोटो : amarujala
स्थानीय गांधी ग्राउंड के पास जीटी रोड पर स्थित एक आरा मशीन वाली दुकान में अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये की लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
रछपाल सिंह निवासी नौशहरा मज्झा सिंह ने बताया कि उनकी नौशहरा आरा मशीन की दुकान गांधी ग्राउंड के पास है। सुबह करीब पांच बजे उसे दुकान के पास से पड़ोसी का फोन आया कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। उसने थाना धारीवाल की पुलिस और फायर ब्रिगेड गुरदासपुर को फोन करके इसकी सूचना दी।
फायर ब्रिगेड गुरदासपुर और बटाला से आई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रछपाल सिंह ने बताया कि आग से उसकी दुकान में रखी लाखों रुपये की लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। नायब तहसीलदार धारीवाल अरविंद सलवान और थाना धारीवाल के एएसआई हरजीत ने पुलिस पार्टी सहित मौके का मुआयना किया।