{"_id":"62ca707fdd37002a2916b0dd","slug":"fire-broke-out-in-dry-fruit-shop-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: ड्राई फ्रूट शॉप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: ड्राई फ्रूट शॉप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू
Sun, 10 Jul 2022 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:54 AM IST
सार
अमृतसर के व्यापारिक क्षेत्र मजीठ मंडी के बिल्कुल पास स्थित ढाब बस्तीराम में सुबह एक ड्राई फ्रूट की दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
अमृतसर में ड्राई फ्रूट शॉप में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मजीठ मंडी के सटे इलाके ढाब बस्ती राम में रविवार सुबह अचानक एक ड्राई फ्रूट की दुकान को आग लग गई। इस दौरान आग दुकान के गोदाम तक भी पहुंच गई। गोदाम व दुकान में रखा ड्राई फ्रूट और काजू, बादाम जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र के पुलिस कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जैसे ही सुबह करीब साढे़ नौ बजे आग लगी तो इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड और दुकान व गोदाम के मालिक को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
शटर खोला तो आग हर तरफ फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड अमृतसर व फायर ब्रिगेड सेवा समिति की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गोदाम में रखा ड्राई फ्रूट जल गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड सेवा समिति की गाड़ी के कर्मचारी हर्ष ने बताया कि छह के करीब गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। गोदाम के मालिक वरुण कुमार ने बताया कि उनका गोदाम मजीठा मंडी लोहे वाले बाजार में है। उन्हें सुबह कुछ लोगों का फोन आए कि आप की दुकान व गोदाम में आग लग गई है। उनकी दुकान व गोदाम में ड्राई-फ्रूट था, जिन्हें पीपों में भरकर रखा था। सब जलकर राख हो चुके हैं। वरुण ने बताया कि गोदाम में काजू था। काजू को अगर हलकी आग भी लग जाए तो वे खराब हो जाता है। गोदाम में रखा पूरा काजू खराब हो चुका है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन