फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fight between two parties in Nangal, three injured admitted to civil hospital

Amritsar News: नंगल में दो पक्षों की मारपीट, तीन घायल सिविल अस्पताल में भर्ती

Mon, 08 Dec 2025 08:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Nangal, three injured admitted to civil hospital
नंगल। मोहल्ला इंदिरा नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें नंगल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह विवाद नया नहीं है। दोनों पक्ष पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं, जबकि 28 नवंबर को पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। घटना के दौरान सफाई सेवक सुलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही रहने वाले राजकुमार अपने पालतू कुत्ते को घुमाने आते समय उनके घर के सामने गंदगी फैलाता है। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो राजकुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ आकर उन्हें पीटा। दूसरे पक्ष के अनुसार, राजकुमार और उनकी बेटी काजल ने भी सुलेंद्र और उनके परिवार पर डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विवाद उनके पालतू कुत्तों को लेकर लगातार होता रहता है। एएसआई केशव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed