फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fight between congress member, congress fight in phagwara, fight for board, amritsar

फगवाड़ा में बोर्ड लगाने पर आपस में भिड़े कांग्रेसी

Sat, 17 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 17 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
fight between congress member, congress fight in phagwara, fight for board, amritsar
सिविल अस्पताल में भर्ती सौरभ खुल्लर। - फोटो : amarujala
महिला कांग्रेस की शनिवार को हुई रैली की तैयारियों के मौके पर शुक्रवार देर रात बोर्ड लगाने को लेकर कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ खुल्लर घायल हो गए।
विज्ञापन


उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खुल्लर ने मारपीट का आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान के बेटे और उसके साथियों पर लगाया। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे हरजी मान का कहना था कि वह तो जिम गए हुए थे। उन्हें बाद में पता चला कि वहां कोई लड़ाई भी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में दाखिल सौरव खुल्लर ने बताया कि रैली को लेकर तैयारियां चल रही थी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान के बेटे हरजी मान, सनी मान, गोपी बेदी और कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए और उनके साथ बोर्ड लगाने को लेकर बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच करीब 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया और रॉड व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उन्हें छुड़ाकर अस्पताल में दाखिल कराया। सौरव के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 


सौरभ खुल्लर के साथ हुई मारपीट के मामले में सतनामपुरा पुलिस ने कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार हीरो, हरजी मान, सन्नी मान, गोपी बेदी पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed