फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmer Loans will be forgiven, amrinder singh, pinjab political news, gurdaspur

सत्ता में आने पर किसानों के कर्जे माफ होंगे: कैप्टन

Fri, 26 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Farmer Loans will be forgiven, amrinder singh, pinjab political news, gurdaspur
गुरदासपुर में शुक्रवार को रैली को संबोधित करते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सूबे की हितैषी और किसानों की अपनी कहलाने वाली अकाली-भाजपा सरकार ही पंजाब की दुश्मन बनी बैठी है।
विज्ञापन


सरकार एक ओर अन्नदाता किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर कर रही है, वहीं पंजाब की जवानी को नशे के दलदल में धकेल रही है। कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। कैप्टन यहां डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष रोष रैली में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में सिर्फ चार लोगों की अहमियत है। पहला प्रकाश सिंह बादल, दूसरा सुखबीर, तीसरा हरसिमरत तथा चौथा मजीठिया। बड़े बादल पंजाब को कर्जे में डूबो रहे हैं, छोटे बादल पैसे एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही पंजाब को अकालियों से बचा सकती है और किसी पार्टी का पंजाब में कोई आधार नहीं है। आम आदमी पार्टी की की अंतर कलह जगजाहिर हो चुकी है। केजरीवाल शुरू से ही अपने लोगों को धोखा देते आये है। केजरीवाल ने पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को भी साजिश के तहत पार्टी से बाहर निकालने का षड्यंत्र रच दिया है। इससे पहले वह अन्ना हजारे, डॉ. गांधी, प्रशांत भूषण, किरण बेदी, सांसद खालसा को धोखा दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 के चुनावों में पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। सत्ता में आते ही पार्टी किसानों के सभी कर्जे माफ करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वह सरकार बनाने के पहले दिन न सिर्फ कांग्रेसी वर्करों पर दर्ज किए गए सारे झूठे केसों को रद्द करेंगे। बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी जिम्मेदार लोगों, चाहे वह अकाली जत्थेदार हो या फिर पुलिस अफसर, सभी को जेलों में भेजा जाए। 


रैली आयोजक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए बड़े स्तर पर किसानां नाल इंसाफ करो, सारा कर्जा माफ करो, मुहिम चलाने का फैसला लिया है। आशा कुमारी ने कहा कि बीते दस सालों के दौरान अकाली दल व भाजपा ने पंजाब को तबाह कर दिया है। उन्होंने यह भी वायदा किया कि कांग्रेस की पंजाब में सरकार बनने के बाद वह पंजाबी में धन्यवाद भाषण देंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed