फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Due to a transaction, the younger brother killed his elder brother by hitting him with a wooden stick

Amritsar News: लेनदेन के चलते छोटे ने बड़े भाई पर लकड़ी के घोटने से वार कर की हत्या

Fri, 20 Sep 2024 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 20 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Due to a transaction, the younger brother killed his elder brother by hitting him with a wooden stick
दोनों भाइयों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था, आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पैसों के लेन-देन के चलते हुए झगड़े के दौरान छोटे भाई ने रात को सोते समय बड़े भाई पर लकड़ी को घोटने से कई वार किए। इससे बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक का नाम निर्मल सिंह निवासी गांव सैंसरा कला है।
वहीं, अपने भाई की हत्या करने के बाद आरोपी बलबीर सिंह निवासी गांव सैंसरा कला मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह थाना झंडेर पुलिस को सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कमलप्रीत कौर मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आरोपी बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगरूप सिंह निवासी गांव सैसरां कलां ने बताया कि उसके दो भाई और एक बहन हैं। बड़ा भाई निर्मल सिंह और उससे छोटा बलबीर सिंह हैं। दोनों ही भाई एक ही घर में इकट्ठे रहते हैं जबकि वह स्वयं अपने परिवार के साथ अलग रहता है। उसके दोनों ही भाइयों की अभी तक शादी नहीं हुई, दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा रहता था। बलबीर सिंह ने बड़े भाई निर्मल सिंह को 26 हजार रुपये उधार और सोने की अंगूठी दी हुई थी। बलबीर सिंह अपने पैसे और अंगूठी वापस मांगता था। निर्मल सिंह उसे वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था। कई बार बीच बचाव करके झगड़ा खत्म करवाया, लेकिन इसके बावजूद दोनों आपस में झगड़ा करते रहते थे। 18 सितंबर की रात को दोनों भाई फिर आपस में झगड़ा कर रहे थे। वह इन दोनों को समझाने के लिए इनके घर गया और इनके घर में ही सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 11 बजे के करीब बलबीर सिंह उठा और उसने जोर से आवाज लगाकर निर्मल सिंह को कहा कि आज तेरा काम खत्म कर देना है। उसने लकड़ी के घोटने से सोए हुए निर्मल सिंह के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। इस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बलबीर सिंह मौके से भाग निकला। मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर कमलप्रीत कौर ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed