{"_id":"580252654f1c1bd87529148d","slug":"drug-dummy-burn-gurdaspur-drug-dummy-burn-congress-protest-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में कांग्रेसियों ने जलाया चिट्टे रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में कांग्रेसियों ने जलाया चिट्टे रावण का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर के डाकखाना चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को डाकखाना चौक में पीपीसीसी के महासचिव रमन बहल की अगुवाई में चिट्टे रावण का पुतला जलाया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्र हुए और शहर में रोष मार्च निकाला।
इस दौरान बहल ने कहा कि लुधियाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत चिट्टा रावण को जलाया था, उस समय शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कांग्रेस वर्करों को पीटा था।
उन्होंने कहा मामले में इंसाफ देने की बजाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे कातिलाना हमले के केस दर्ज कर दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जगजाहिर है कि पंजाब में सारा नशा अकाली दल के नेताओं की शह पर बिक रहा है।
विज्ञापन
बहल ने चेतावनी देते कहा कि कांग्रेस पार्टी और पंजाब के लोग इस सरकार के जुल्मों के समक्ष नहीं झुकेंगे और हर अत्याचार का डटकर जवाब देंगे।
दर्शन महाजन प्रधान सिटी कांग्रेस कमेटी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे है, जिस दिन इस सरकार को सत्ता से दूर किया जा सके।
इस मौके पर ओंकार सिंह बाजवा, ओम प्रकाश शर्मा, गुरदीप सिंह, नरिंदर बाबा, चरणजीत, योगेश शर्मा, हितेश महाजन, विकास महाजन, दरबारी लाल, बलविंदर सिंह, सलामत मसीह, रमेश पाल, अनिल नीला, रवि गिल, मुकेश भल्ला, एस.एन वालिया, सुरजीत सिंह, हर्ष भल्ला, अम्बर कुमार, अशीष चौधरी, अजीत सिंह, श्रृष्टी पाल, मदन लाल जोशी, हरदीप सिंह, अजय कुमार मौजूद थे।