फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone seen again on the border, smuggling attempt failed

अमृतसर : सीमा पर फिर दिखा ड्रोन... तस्करी का प्रयास नाकाम, बीएसएफ जवानों ने किए फायर

Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Drone seen again on the border, smuggling attempt failed
अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के जरिये तस्करी के प्रयास को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। बार्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) बाबा पीर इलाके में जवानों ने गश्त के दौरान ड्रोन की दो बार
विज्ञापन

आवाज सुनी और दोनों बार आवाज की दिशा में फायरिंग की। बीएसएफ ने शुक्रवार को सुबह कई घंटों तक पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 71 बटालियन के जवान वीरवार की रात बीओपी बाबा पीर इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मध्यरात्रि करीब 1.55 बजे जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाली बजिंग की आवाज सुनी जो बार्डर पिलर नंबर 136-2 से आ रही थी। जवानों ने आवाज की दिशा में 4 राउंड फायर किए और बजिंग की आवाज बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद ही जवानों ने करीब 10 मिनट बाद ही बार्डर पिलर नंबर 135-16 के पास फिर ड्रोन की आवाज सुनी तो जवानों ने फिर से आवाज वाली दिशा में 2 राउंड फायर किए। इसके बाद ड्रोन वापस पाक की ओर लौट गया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह बीएसएफ ने अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर करीब 8 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन किसी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed