फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dr. Nijjar introduced first vaccine Batala campaign presence cabinet minister Trupt Rajinder Singh Bajwa

बटाला में पहला टीका डॉ. निज्जर ने लगवाया, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की उपस्थिति में मुहिम का आगाज

Sat, 16 Jan 2021 09:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Dr. Nijjar introduced first vaccine Batala campaign presence cabinet minister Trupt Rajinder Singh Bajwa
बटाला। कोरोना से लड़ने वाले सेहत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करने की मुहिम शनिवार को बटाला के सिविल अस्पताल में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की उपस्थिति में शुरू की गई। जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं सर्जन डॉक्टर सतनाम सिंह निज्जर को पहला टीका लगाया गया। मुहिम का आगाज सिविल अस्पताल बटाला के एसएमओ डॉक्टर संजीव भल्ला की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

पहला टीका लगवाने वाले डॉक्टर सतनाम सिंह निज्जर ने बताया की वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है। यह हमारे शरीर में वह मजबूत सेल पैदा करता है जो कोरोना वायरस को खत्म करता हैं। हम सभी को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। सीनियर मेडिकल अफसर डॉ संजीव भल्ला ने बताया कि पहले दिन 100 सेहत कर्मचारियों को पहली डोज दी गई। टीका लगवाने वाले सभी लोगों को आधे घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed