फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Doctor's car was looted with a pistol on his forehead

Amritsar News: डाॅक्टर की कनपटी पर पिस्तौल लगा लूटी कार

Sat, 27 May 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 27 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Doctor's car was looted with a pistol on his forehead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कैंटोनमेंट क्षेत्र में गुमटाला पुल के पास शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर एक डाॅक्टर से उसकी कार लूट ली। लुटेरे डाक्टर की कनपटी पर पिस्तौल लगा कर उसकी कार लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ फरार हो गए। घटना कल रात साढ़े ग्यारह बजे की है, जब वह कार में सवार होकर अपने दोस्त के घर से अपने पीजी की तरफ लौट रहा था। राजस्थान के सिकर जिला स्थित बस्ती पलताना के विजय पाल अमृतसर के मेडिकल काॅलेज में डाॅक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार रात वह अपनी कार में सवार होकर किसी दोस्त के घर से अपने पीजी की तरफ लौट रहा था। जैसे ही वह गुमटाला पुल के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे इशारा कर रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल डाॅक्टर की कार के आगे कर दी। इसके बाद मोटरसाइकिल से दो युवक उतरे और डाॅक्टर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। आरोपी डाॅक्टर को मारने की धमकियां देते हुए उसकी कार और अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। कैंटोनमेंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने बताया कि बाईपास पर लगे सभी के सभी सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि शनिवार शाम तक पुलिस की तरफ से घटनास्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन लुटेरों का कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। बुधवार की रात वेरका चौक के पास बाइक पर सवार तीन लोगों ने स्कार्पियो लूटी। शनिवार को मजीठा रोड के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने कांस्टेबल से उसकी कार छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed