{"_id":"65522b3a9c9b6879bb0bb154","slug":"dispute-with-a-group-that-came-to-rob-gambling-on-diwali-night-one-dead-in-firing-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3027-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दिवाली की रात जुआ लूटने पहुंचे गुट से विवाद, फायरिंग में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दिवाली की रात जुआ लूटने पहुंचे गुट से विवाद, फायरिंग में एक की मौत
Mon, 13 Nov 2023 07:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
कटरा दूल्हो में हुई वारदात में तीन लोग घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
घटनास्थल से दो कारतूसों से भी मैगजीन और 14 खोल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। डी डिवीजन थानाक्षेत्र कटरा दूलो में दिवाली की रात जुआ लूटने पहुंचे गुट से विवाद के बाद दूसरे गुट के साथ हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा, एसीपी सेंट्रल सुरेंद्र सिंह, डी डिवीजन थाना प्रभारी सरमेल सिंह ने मौके से दो कारतूसों से भरी एक मैगजीन, 14 खोल और एक किरपाण बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास, असलहा एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पंडोरी वड़ैच के अर्शदीप सिंह को दिवाली की रात कटरा दूल्हो इलाके में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना मिली। इसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ जुआ लूटने जा पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ वहां मौजूद चाय वाली गली निवासी नितिन आशु और उसके साथियों की अर्शदीप गुट से लूटने की बात पर बहस हो गई। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायर हुए। इसमें अर्शदीप गुट के अरुण कुमार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि इसी गुट के मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू, रमनदीप सिंह उर्फ दीप व आशु गुट के अर्जुन उबे जख्मी हो गए। तीनों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने बताया कि दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में मृतक की पहचान पंडोरी वड़ैच निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक गुट के नितिन आशु और दूसरे गुट के अर्शदीप सिंह और हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि वहां लाखों रुपये का जुआ चल रहा था और दो गुटों के बीच 40 राउंड फायर किए गए। हालांकि डी डिवीजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरमेल सिंह ने जुआ लूटने के प्रयास में फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने दावा किया कि पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच 20 से 25 राउंड फायर किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से दो कारतूस युक्त एक मैगजीन और 14 खोल बरामद किए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है।