फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dispute over bursting of firecrackers, Sarpanch opened fire, one youth died

Amritsar News: पटाखे चलाने पर हुआ विवाद, सरपंच ने चलाई गोलियां, एक युवक की मौत

Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dispute over bursting of firecrackers, Sarpanch opened fire, one youth died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शुक्रवार देर रात को हलका राजासांसी के अधीन आते गांव कोटला डूम में पटाखे चलाने को लेकर हल्का सा विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक बीचबचाव के लिए आया तो गांव के सरपंच ने उसी पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी।
मृतक युवक उसी गांव का रहने वाला कश्मीर सिंह था। वहीं सूचना मिलने पर थाना राजासांसी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सरपंच निशान सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सरपंच को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी सरपंच और मृतक युवक के बीच पहले भी सरपंची को लेकर विवाद हो चुका था। इसी की रंजिश के तहत आरोपी सरपंच ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई बलदेव सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले लवली के घर के बाहर मंगलराम के बच्चे पटाखे चला रहा थे। इस दौरान लवली घर से बाहर आया और उसने बच्चों को पटाखे चलाने से रोका। जब बच्चे माने नहीं तो लवली ने गालियां भी निकाली। इसी बात को लेकर हल्की सी बहसबाजी हो गई। इस विवाद का पता चलने पर उसका भाई कश्मीर सिंह व गांव के लोग आए और उन्होंने बीच बचाव कर झगड़ा खत्म करवाने की कोशिश की। हालांकि झगड़ा खत्म भी हो गया था। मगर इसी दौरान मौके पर सरपंच निशान सिंह भी पहुंच गया। चुनावों के दौरान भी कश्मीर सिंह और निशान सिंह की सरपंची को लेकर रंजिश थी। इसी के तहत आरोपी निशान सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया और आते ही गालियां निकाली शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उनके घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे लेकिन उन लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़कर आरोपियों को भगाने के लिए ईंट-पत्थर भी चलाए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

थोड़ी देर के बाद आरोपी निशान सिंह गांव के रहने वाले साहिब सिंह की छत के रास्ते उनकी छत पर चढ़ आया। आरोपियों ने छत पर चढ़ते ही सीधे फायर शुरू कर दिए। इस दौरान एक गोली उसके भाई सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना राजासांसी के प्रभारी हरचंद सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी सरपंच व उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed