फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   dispute in civil hospital, drug addict dispute, pathankot civil hospital dispute, amritsar

पठानकोट में सिविल अस्पताल में नशे के मरीजों का हंगामा

Tue, 10 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 10 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
dispute in civil hospital, drug addict dispute, pathankot civil hospital dispute, amritsar
सिविल अस्पताल में एसएमओ से बहस करते नशा छोड़ने का इलाज करा रहे मरीज। - फोटो : amarujala
सिविल अस्पताल के ओएसटी सेंटर में इलाज करा रहे मरीजों ने मंगलवार की सुबह दवा बदले जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पहले उन्होंने ओएसटी सेंटर के स्टाफ के साथ बहस की बाद में उनकी अस्पताल के एसएमओ के साथ कहासुनी हुई। एसएमओ से आश्वासन मिलने पर शांत हो गए। 
विज्ञापन


नशा छोड़ने का इलाज करा रहे मरीजों का कहना था कि सेंटर में नशा मुक्ति की दवा के स्थान पर अन्य दवा सप्लाई की जा रही है। इस दौरान अस्पताल में शिव सेना इंकलाब के प्रधान अमित अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने इन मरीजों की बात सुनी और एसएमओ से इस संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन


इस दौरान मरीजों ने बताया कि वह अस्पताल के ओएसटी सेंटर से नशा मुक्ति की करीब एक वर्ष से एक ही प्रकार की दवा ले रहे हैं। यह दवा उन्हें काफी सूट भी कर रही है। आरोप लगाया कि बीते पांच दिनों से सेंटर ने उनकी दवा बदल दी हैं। अब जो दवा उन्हें दी जा रही है, वह खाने से वह दिन भर नशे में सोते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में  एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल के ओएसटी सेंटर में जो दवा पहले दी जा रही थी, वही साल्ट व कंपनी की दवा अब भी दी जा रही है। यदि किसी मरीज को समस्या आ रही है तो मरीज को चेक कर फिर से दवा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed