Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dense fog is expected in Punjab from today, with an alert issued for 13 districts.

Amritsar News: पंजाब में आज से पड़ेगा घना कोहरा, 13 जिलों के लिए अलर्ट

Thu, 11 Dec 2025 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Dense fog is expected in Punjab from today, with an alert issued for 13 districts.
-तापमान में 2–3 डिग्री तक गिरावट की संभावना, रात का पारा 0.4 डिग्री फिसला
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना सहित 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक इन जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति रहेगी, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

हालांकि, फिलहाल प्रदेश में अगले छह दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। वीरवार को आदमपुर 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि फरीदकोट में पारा 4.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लुधियाना और पटियाला का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

तापमान की स्थिति
शहर- न्यूनतम
- अधिकर
-अमृतसर- 6.7- 22.1
-लुधियाना- 6.4- 24.1
-पटियाला- 7.4- 24.3 पठानकोट: 6.9- 23.2
होशियारपुर- 5.9- 23.2
फिरोजपुर- 9.1- 24.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article