फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Demonstration of farmers for not increasing the price of sugarcane

गन्ने की कीमत न बढ़ाने पर किसानों का प्रदर्शन

Tue, 24 Aug 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers for not increasing the price of sugarcane
किसानों ने गन्ने की कीमत न बढ़ाने पर मंगलवार को डीसी दफ्तर परिसर में प्रदर्शन किया। किसान नेता हरजीत सिंह झीता और बलकार सिंह पन्नू के नेतृत्व में किसानों के एक शिष्टमंडल ने एडीसी रूही डग को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को 4-4 साल से गन्ने की राशि जारी नहीं की गई है। इसके अलावा गई साल से पंजाब में गन्ने के दाम भी नहीं बढ़ाए गए हैं। पंजाब में गन्ने की कीमत 310 रुपये प्रति क्विंटल दी जाती है, जबकि अन्य प्रदेशों में किसानों को इसके लिए 380 रुपये से लेकर 400 रुपये तक प्रति क्विंटल रेट दिए जाते हैं।
विज्ञापन

किसान नेता प्रकाश सिंह ने बताया कि किसानों के 100 क्विंटल गन्ने के पीछे 25 किलो चीनी दी जाती है। उन्होंने मांग की है कि किसान का यह कोटा 25 किलो से बढ़ा कर 50 किलो किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 28 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली वर्चुअल रैली के दौरान भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed