{"_id":"603682fe8ebc3ee9530668bc","slug":"demonstration-by-placing-dead-body-on-road-batala-gurdaspur-gurdaspur-news-pkl405104526","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रख कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रख कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बटाला के जालंधर रोड पर प्रदर्शन करते मृतक के पारिवारिक सदस्य
- फोटो : GURDASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। गांव हरपुरा में सोमवार को हुए झगड़े में घायल हुए बुुजुर्ग की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने बुजुर्ग के शव को जालंधर रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के आश्वसन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।
मृतक की पहचान बलविंदर सिंह (65) निवासी गांव हरपुरा के रूप में हुई हैै। मृतक के भतीजे दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका चाचा बलविंदर सिंह के पड़ोस में कुछ लोग चाचा के परिवार की महिलाओं पर गंदी नजर रखते थे। बलविंदर सिंह ने कई उनको ऐसी गंदी हरकतें करने से रोका। वह लोग अपनी हरकतों से बाज नही आए।
सोमवार की बाद दोपहर कुछ लोग बलविंदर सिंह के घर में घुुस आाए और तेज तरार हथियारों से घायल कर दिया। सिविल अस्पताल हरचोवाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव पारिवारिक सदस्यों को सौंपा।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने जालंधर रोड पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। एसपी हेडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की 5 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिवार ने धरना खत्म किया है। जांच डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर करेंगे।