फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Deepak Bhandari, accused of drug trafficking, arrested

Amritsar News: नशीली दवाओं की तस्करी में आरोपी दीपक भंडारी गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Deepak Bhandari, accused of drug trafficking, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। वेब चैनल डी फाॅर यू के संवाददाता व नशीली दवाओं का कारोबार करने के आरोप में ब्लास्टिक फार्मा कंपनी के मालिक दीपक भंडारी को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक होटल प्रीत लाज के कमरे से पकडा गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पंद्रह सदस्यीय टीम पिछले दस दिन से चंडीगढ़-मोहाली और आसपास के इलाकों में नजर रख रही थी। पता चला है कि भंडारी मोहाली के सेक्टर-54 के प्रीत लाज में भी रह चुका है।

एनसीबी को सूचना मिली थी कि दीपक भंडारी होटल बदल बदल कर उक्त शहरों में छिपा बैठा है। इसके बाद एनसीबी की टीम के सदस्यों ने कई होटलों प्रबंधकों के साथ संपर्क किया और दीपक भंडारी की सूचना मिल गई। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम हुई गिरफ्तारी के बाद होटल संबंधित होटल का रिकार्ड भी कब्जे में ले लिया गया है। एनसीबी ने पहली मई को इस्लामाबाद स्थित जवाला अस्टेट में दीपक भंडारी के आवास पर छापा मारा था। पुख्ता सुबूत मिलने के बाद एनसीबी ने पहले चरण में दीपक के भाई व कंपनी के भाईवाल अमित भंडारी को गिरफ्तार कर लिया था। अमित के कब्जे से 31 हजार और सात सौ नशे की गोलियां बरामद की गई थीं। इसके बाद एनसीबी ने शहर के नामी डाॅ. जतिंदर मल्होत्रा और राजिंदर राजन को भी गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपित जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed