फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dead Body of New born baby found in ESI Hospital of Amritsar

Amritsar News: ESI अस्पताल में मिला नवजात बच्ची का शव, नीले पड़ चुके थे पैर, चीटियों ने खाया कान का हिस्सा

Mon, 17 Oct 2022 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 04:57 PM IST
सार

बच्ची के शरीर पर नाड़ू लगा हुआ था और चीटियां चल रहीं थी। चीटियों ने बच्ची के दाएं कान का कुछ हिस्सा खा लिया था। बच्ची के दोनों पांव नीचे से नीले हो चुके थे। पुलिस बेबे नानकी अस्पताल समेत पूरे इलाके के प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम में हुई डिलीवरियों संबंधी रिकार्ड चेक कर रही है। 

विज्ञापन
Dead Body of New born baby found in ESI Hospital of Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमृतसर के मजीठा रोड थाना से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित ईएसआई अस्पताल के अंदर सोमवार सुबह पुलिस ने एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस को यह शव गुरु नानक देव अस्पताल की जच्चा-बच्चा वार्ड बेबे नानकी और ईएसआई अस्पताल के बीच वाली दीवार के पास एक कपड़े में लिपटा मिला। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि मजीठा रोड थाना में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बटाला रोड स्थित गली मुर्गी मोहल्ला निवासी अवतार सिंह पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरु नानक देव अस्पताल के स्कूटर स्टैंड पर काम करता है। आज सुबह वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल ही तुंगा वाली पुली की तरफ जा रहा था। इस दौरान ईएसआई अस्पताल में लोगों की भीड़ देख वहां पहुंचा तो पाया कि बेबे नानकी वार्ड और ईएसआई अस्पताल की संयुक्त दीवार के साथ एक कपड़े में लिपटा बच्ची का शव पड़ा था। 
विज्ञापन


उसने बताया कि बच्ची के शरीर पर नाड़ू लगा हुआ था और चीटियां चल रहीं थी। चीटियों ने बच्ची के दाएं कान का कुछ हिस्सा खा लिया था। बच्ची के दोनों पांव नीचे से नीले हो चुके थे। एसपी खोसा ने बताया कि उक्त बयान के आधार पर धारा 316 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बेबे नानकी अस्पताल समेत पूरे इलाके के प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम में हुई डिलीवरियों संबंधी रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके की दाइयों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी का पता लगाने के लिए आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों का पता लगा कर उनसे डाटा लेकर खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed