{"_id":"2ab38ff863cedb4c9a25ad0986a10c81","slug":"dead-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब जी के सरोवर में डूबने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब जी के सरोवर में डूबने से श्रद्धालु की मौत
अमर उजाला, तरनतारन।
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दरबार साहिब तरनतारन के पावन दुख निवारण सरोवर में अचानक डूबने से श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
मुहल्ला नानकसर की वार्ड नंबर सात के निवासी तस्वीर सिंह लकड़ी के आरे पर काम करता था। रोजाना की तरह जब
वह सुबह साढे़ छह बजे माथा टेकने के लिए श्री दरबार साहिब पहुंचा। सरोवर में से अमृत लेते समय उसका पैर फिसलने के कारण वह सरोवर में गिर गया।
इस हादसे के बारे में तब पता चला, जब उसका शव सरोवर में तैरने लगा। मौके पर ही दरबार साहिब के मैनेजर सुबेग सिंह कैंरोवाल, पलविंदर सिंह बाठ और अन्य स्टाफ ने थाना सिटी तरनतारन के एसएचओ लखबीर सिंह से संपर्क किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।