फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Days passed in the legal process itself, the post-mortem of gangsters could not be done

कानूनी प्रक्रिया में ही बीत गया दिन, नहीं हो पाया गैंगस्टरों का पोस्टमार्टम

Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Days passed in the legal process itself, the post-mortem of gangsters could not be done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा के शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को नहीं हो पाया। कानूनी प्रक्रिया में ही पूरा दिन बीत गया। शाम को दोनों शव सिविल अस्पताल से गुरु नानक देव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए गए। उम्मीद है शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड करेगा। इसमें दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के होंगे जबकि एक सिविल अस्पताल का होगा। पोस्टमार्टम की कार्यवाही एसडीएम के मार्गदर्शन में वीडियोग्राफी से की जानी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन अलग अलग एजेंसियां शवों की जांच करती रहीं। फॉरेंसिक सैंपल भी लिए जाते रहे। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी होती रही। वहीं, वहीं दोनों गैंगस्टरों के शवों की पहचान भी अलग अलग लोगों, परिवारों के सदस्यों व नजदीकी संबंधियों की ओर से कराई जाती रही। इस कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मुकम्मल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed