{"_id":"6557680bd81aa795570c764a","slug":"damaged-pakistani-drone-and-heroin-found-in-frontier-village-ratan-khurd-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3074-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सीमांत गांव रतन खुर्द से मिला क्षतिग्रस्त पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सीमांत गांव रतन खुर्द से मिला क्षतिग्रस्त पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन
Fri, 17 Nov 2023 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ ने शुक्रवार को दोपहर अमृतसर के सीमांत गांव रतन खुर्द से क्षतिग्रस्त एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ को ड्रोन से बंधा हेरोइन का एक पैकेट भी मिला है।
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी शुक्रवार को दोपहर रतन खुर्द गांव के पास गश्त कर रही थी। इस बीच उन्हें गांव के बाहरी इलाके में खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। जिसके बाद जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान दोपहर करीब 2ः30 बजे जवानों ने एक खेत से बुरी तरह से टूटी हालत में गिरा हुआ चीन में निर्मित (डीजेआई मेविक 3 क्लासिक) पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।
प्रवक्ता ने बताया कि जवानों को बार्डर फेंसिंग के आगे स्थित धान के खेत में मिले क्षतिग्रस्त ड्रोन से एक पैकेट भी मिला। ड्रोन के साथ बंधा यह पैकेट पीले रंग की टेप में लिपटा था। बल के प्रवक्ता के मुताबिक सर्च अभियान के बाद बरामद ड्रोन और हेरोइन के पैकेट को जांच के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।