फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   cultural programme, pathankot cultural programme,pathankot, amritsar

पठानकोट में मुशायरे में शायरों ने समां बांधा

Sun, 29 May 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 29 May 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
cultural programme, pathankot cultural programme,pathankot, amritsar
पठानकोट में मुशायरे के दौरान नीरज निसान की किताब ‘सौदा’ का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : amarujala
लायंस क्लब पठानकोट ने चौथे वार्षिक मुुशायरे का आयोजन प्रधान लॉयन जीएस सेठी की अध्यक्षता में एवलन गर्ल्स स्कूल में किया गया। मुख्य रूप से विधायक अश्वनी शमा, इंदौरा के विधायक मनोहर धीमान, मेयर अनिल वासुदेवा, मशहूर शायर मुनव्वर राणा व क्लब के  पीडीजी सतीश महिंद्रू विशेष रूप से उपस्थित हुए। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शायरों व कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। शायरों और कवियों ने अपने रचनाओं से लोगों का मन मोह लिया और जमकर तालियां लूटीं। इस दौरान नीरज निसान की किताब ‘सौदा’ का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति रुचि पैदा होती है। क्लब के प्रधान सेठी व पीडीजी महिंद्रू की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जोन चेयरमैन नरिंदर सिंह वालिया, हरजीत सिंह वालिया, पुशपिंदर सिंह मैनी, नरेश अरोड़ा, संजीव गुप्ता, सुरिंदर महाजन, राजीव खोसला, सुदर्शन चोपड़ा, संदीप कोहली, हरजीत सिंह, तरलोक नंदा,  केडी सिंह, बीआर गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed