{"_id":"65253fd252d5c05f1b01efeb","slug":"crpf-women-bikers-and-bang-group-showed-amazing-stunts-at-attari-border-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2469-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अटारी बाॅर्डर पर सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स और बैंग ग्रुप ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अटारी बाॅर्डर पर सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स और बैंग ग्रुप ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Tue, 10 Oct 2023 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
सरूप रानी राजकीय महिला विद्यालय में महिला बाइकर्स और बैंड ग्रुप का हुआ स्वागत
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण को समर्पित यह रैली गुजरात में होगी संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की महिला बाइकर्स ने सोमवार को शाम ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी सीमा पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। जेसीपी अटारी पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी से पहले महिला बाइकर्स और सीआरपीएफ की महिला बैंड ग्रुप ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मंगलवार सुबह सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर सीआरपीएफ महिला जांबाज बाइक रैली और बैंडग्रुप का प्रिंसिपल प्रो. दलजीत कौर ने स्वागत किया।
तीन अक्टूबर को श्रीनगर के लाल चौक से चलकर सीआरपीएफ की यह बाइक महिला रैली आठ अक्टूबर को आईटीबीपी कैंपस अमृतसर पहुंची थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से निकाली 25 मोटरसाइकिलों पर 50 महिला जवानों और अधिकारियों की रैली सोमवार को सीमा अटारी पहुंची। सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स (जांबाजों) और 21 महिला बैंड ग्रुप के सदस्यों की यह रैली 31 अक्टूबर को एकता नगर (गुजरात) स्टैच्यू आफ यूनिटी पर संपन्न होगी।
सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स और महिला बैंड ग्रुप की सदस्या रैली के रूप में अटारी सीमा पर पहुंची। जहां बाइकर्स और बैंड ग्रुप की सदस्यों ने अपनी कला और करतबों से दर्शकों का मन मोह लिया। रैली मंगलवार को सुबह सरूप रानी राजकीय महिला कालेज में पहुंची, जहां छात्राओं से इन जांबाजों ने अनुभव साझे किए और बताया कि लड़कियां आज के युग में लड़कों से कम नहीं और हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्राओं ने देशभक्ति के गीत, माइम व मिमिक्री का प्रदर्शन किया। कलेज प्रिंसिपल प्रो. दलजीत कौर ने मेहमानों को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर कमांडेंट बृज लाल, डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार, डिप्टी कमांडेंट व बाइकर्स रैली का नेतृत्व करने वाली तारा देवी, सहायक कमांडेंट राजिंदर प्रसाद और एसडीएम वरुण भी उपस्थित थे।