फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young Man Murdered in Amritsar

Amritsar Murder: मामूली विवाद में निहंगों ने युवक को तेजधार हथियार से काटा, पिता को होटल के सामने मिला शव

Thu, 08 Sep 2022 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

बी डिवीजन थाने की पुलिस के थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर सामने आया कि एक आरोपी ने निहंग सिंह वाला पूरा बाना और दूसरे ने निहंग सिंह वाला आधा बाना पहना था।

विज्ञापन
Young Man Murdered in Amritsar
मृतक हरमनजीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित कहियां वाला बाजार में कुछ निहंगों ने तेजधार हथियारों से एक युवक को काट डाला। तेजधार हथियारों के वार से जख्मी हुए चाटीविंड गांव के 22 वर्षीय युवक हरमनजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मौके की सीसीटीवी फुटेज लेकर बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


तरनतारन रोड स्थित गांव निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह शैलर पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आईटीआई कर रहा है जबकि छोटा बेटा हरमनजीत सिंह उर्फ मनी फैक्टरी में काम करता है। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा गांव के बाहर नया घर बना रहा है। बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह अपने नए घर में थे। उनका बेटा आया और कहा कि किसी का फोन आया है। फोन पर बात करते-करते कहने लगा कि वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जा रहा है और तड़के लौट आएगा। 
विज्ञापन


बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे वह घर आया और पत्नी से पूछा कि हरमनजीत लौटा या नहीं। पत्नी के इनकार करने पर वह अपने भाई हरप्रीत सिंह के साथ बेटे की तलाश में दरबार साहिब आया। जब वह होटल रायल इन के पास पहुंचे तो उसके सामने हरमनजीत सिंह की मोटरसाइकिल खड़ी दिखी। जब वह होटल के पास पहुंचे तो वहां उनके बेटे का शव पड़ा था। पूछताछ करने पर आस-पास के लोगों ने बताया कि उनके लड़के की रात को निहंग सिंहों के बाने में आए लोगों ने हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बी डिवीजन थाने की पुलिस के थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर सामने आया कि एक आरोपी ने निहंग सिंह वाला पूरा बाना और दूसरे ने निहंग सिंह वाला आधा बाना पहना था। उनकी पहचान निक्का सिंह कालोनी निवासी चरणजीत सिंह, तरुणदीप सिंह तथा रमनदीप सिंह के रूप में हो गई है। रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वारदात की वजह नशा करने से रोकना था।  

तंबाकू खाने से रोकने पर हुआ विवाद

सुल्तानविंड गेट के अंदरून कहियां वाले बाजार में 22 वर्षीय युवक हरमनजीत सिंह की हत्या का कारण तंबाकू खाने से रोकने के बाद हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी, कि मृतक ने किसी तरह का नशा किया था या नशा कर रहा था। वहीं सीपी अरुणपाल सिंह ने बताया कि हत्यारे हरमनजीत सिंह पर नशा करने के आरोप लगा रहे थे, जिसके बाद उनमें कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने युवक को मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed