{"_id":"697ededfb764d1d37707026d","slug":"young-man-created-high-voltage-drama-in-amritsar-jumping-off-bridge-se-video-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: अमृतसर में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुल पर चढ़ा, काफी देर लटका रहा और लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Video: अमृतसर में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुल पर चढ़ा, काफी देर लटका रहा और लगा दी छलांग
Sun, 01 Feb 2026 10:34 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:34 AM IST
सार
अमृतसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कचहरी चौक स्थित पुल पर एक युवक चढ़ गया और वहां से उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
अमृतसर में युवक ने पुल से लगाई छलांग।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कचहरी चौक स्थित पुल पर एक युवक चढ़ गया और वहां से उसने छलांग लगा दी। काफी देर तक युवक पुल पर लटका रहा। युवक के इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। युवक द्वारा छलांग लगाए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही युवक नीचे गिरा तो उसे पकड़ने के लिए लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक अमृतसर का रहने वाला नहीं है, बल्कि वह बाहर का निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही परिजन अमृतसर पहुंचेंगे, जिसके बाद उन्हें युवक से मिलने की अनुमति दी जाएगी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा छलांग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन