फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman Murdered in Amritsar

Amritsar: महिला से मांगा बेटी का हाथ, इनकार करने पर गोली मारकर ले ली जान, फिर हो गया फरार

Mon, 13 Nov 2023 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 02:16 PM IST
सार

शनिवार को गांव सठियाला निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55 वर्ष) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखविंदर सिंह आया। गुरप्रीत ने परमजीत से उसकी बेटी का हाथ मांगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। उसने मना कर दिया।

विज्ञापन
Woman Murdered in Amritsar
महिला का मर्डर - फोटो : demo pic

विस्तार

अमृतसर के निकटवर्ती गांव सठयाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की बेटी के साथ शादी करना चाहता था, परंतु महिला परमजीत कौर अपनी बेटी से इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थी।

यह भी पढ़ें: वर्षों पुरानी मान्यता: दिवाली के अगले दिन त्योहार मनाते हैं चिल्ला के लोग, इस कारण निभा रहे परंपरा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव सठियाला निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55 वर्ष) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखविंदर सिंह आया। गुरप्रीत ने परमजीत से उसकी बेटी का हाथ मांगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। उसने मना कर दिया। इनकार सुनकर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बाबा बकाला सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed