फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   thives group disclose, thives disclose in pathankot, pathankot, amritsar

पठानकोट में पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Mon, 30 May 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 30 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
thives group disclose, thives disclose in pathankot, pathankot, amritsar
प्रेसवार्ता के दौरान चोर गिरोह सबंधी जानकारी देते एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल। - फोटो : amarujala
जिला पठानकोट पुलिस ने शहर में चोरियों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल एक सास व दामाद समेत कुल 5 जनों को गिरफ्तार किया है।  यह जानकारी एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद उन्होंने डीएसपी सिटी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की थी। यह टीम हाल ही में ढांगू रोड स्थित नैयर मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरोह का एक चोर बीती 29 मई को नाके के दौरान थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने पकड़ा था। उसकी पहचान कर्म सिंह निवासी सुंदर नगर के रूप में हुई थी। उसने पूछताछ में साथियों के नाम बताए। इस पर पुलिस बेलो देवी (कर्म सिंह की सास) निवासी सुंदर नगर, लखविंदर सिंह निवासी शिवाजी नगर, दीपक शर्मा निवासी प्रेम नगर, करन डोगरा निवासी नत्थू नगर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गिरोह के पास से 2300 नशीली गोलियां, 9 मोबाइल फोन व 1 लैपटॉप बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड मिलने पर कई और चोरियों के खुलासे की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed