फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   thief arrest, gurdaspur thief arrest, bike recover in gurdaspur, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में लुटेरे गैंग के चार सदस्य काबू, चार बाइक बरामद

Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
thief arrest, gurdaspur thief arrest, bike recover in gurdaspur, gurdaspur, amritsar
कपूरथला में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले पुलिस के साथ। - फोटो : amarujala
थाना धारीवाल की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी की चार बाइक, छह मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एएसपी प्रोबेशनल गौरव तूरा व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई ईमानुएल मल्ल ने पुलिस पार्टी सहित कल्याणपुर मोड़ के पास एक धार्मिक स्थान के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो नौजवानों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों स्वीकार किया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी करने और  लूटपाट करने को अंजाम दिया है। दोनों ने अपनी पहचान भिंदा और जज वासी गांव समराये (डेरा बाबा नानक) के तौर पर बताई। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक, तीन हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एएसआई कुलजीत सिंह ने  डडवां चौक धारीवाल के पास से दो युवकों को काबू किया। पूछताछ की तो दोनों ने माना कि वह लूटपाट करते हैं। उन्होनें अपनी पहचान लक्की और सरवन वासी गांव समराये थाना डेरा बाबा नानक के रुप में दी। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक, दो हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने उक्त चारो युवाओं के पास लूटपाट का सामान बरामद करके इनके खिलाफ केस दर्ज कर अगली जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed