{"_id":"57126b504f1c1b52674a6ad0","slug":"thief-arrest-batala-thief-arrest-gang-two-member-arrest-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, दो फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
बटाला में चोर गिरोह से पकड़़े गए लोहे के माल को दिखाते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिविल लाइन बटाला की पुलिस ने जालंधर रोड बाईपास से चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले अमृतसर के कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी जगजीत सिंह सरोया ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आत्मा सिंह निवासी गांव कोटला जालंधर, बलविंदर कुमार निवासी जालंधर, काला वासी उमरपुरा बटाला और बलकार सिंह वासी चक्क भंगवां गुरदासपुर ने चोरियों की वारदातों को अंजाम देने के लिए गिरोह बना रखा है। यह सभी रात को कारखानों में चोरियां करते हैं और चोरी का सारा सामान अमृतसर के कबाड़ी शरणजीत कुमार को बेचते हैं।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब जालंधर रोड से आ रहे एक टेंपो को रोका। टेंपो रुकते ही पीछे बैठे काला और बलकार सिंह भागने में कामयाब हो गए। गाड़ी में से लोहे का दो क्विंटल स्क्रैप मिला। मौके पर काबू किए गए आत्मा सिंह और उसके साथी बलविंदर कुमार से पूछताछ में माना कि 9 अप्रैल को उन्होंने बटाला की मसीत वाली गली में फैक्टरी में से ताले तोड़ कर चोरी की थी।
विज्ञापन
चोरी का आधा माल उन्होंने बेच दिया था। बाकी कबाड़ी शरणजीत कुमार को बेचने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि गिरोह ने जालंधर और फगवाड़ा में भी चोरियां की है। बलविंदर कुमार पर विभिन्न थानों में पांच और आत्मा सिंह के खिलाफ 6 केस दर्ज हैं।