फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   theft, batala theft, lakhs luggage stolen, batala, pathankot

दो घरों से लाखों का माल उठा ले गए चोर

Sat, 09 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 09 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
theft, batala theft, lakhs luggage stolen, batala, pathankot
बटाला में चोरी के बारे में जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : amarujala
डेरा बाबा नानक (बटाला)। गांव कालांवाली में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी का हाथ साफ कर कर दिया। थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कालांवाली निवासी गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 4 बजे गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गए थे। अन्य परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। जब वह गुरुद्वारा साहिब से वापिस घर आए तो एक कमरे का ताला टूटा मिला।अलमारी के अंदर पड़ा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


जब परिवार के सदस्यों ने सामान को चेक किया तो पता चला कि अलमारी में रखे करीब 75 हजार पुपये और 5 तोले सोने के गहने गायब थे। 

इसी तरह गांव के एक अन्य घर के मालिक मोहन सिंह ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार की रात घर की छत पर सो रहे थे। शनिवार की सुबह जब वह छत से नीचे आए तो कमरे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी में रखे 8 तोले सोने के जेवर और 20 हजार रुपये गायब थे। गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरियों से  लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। चोरी की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed