{"_id":"57caf8394f1c1bd4352cbc2b","slug":"snetching-batala-snatching-snatching-in-batala-cash-and-mobile-snatching-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में लिफ्ट देने के बाद युवक से नगदी मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में लिफ्ट देने के बाद युवक से नगदी मोबाइल लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
झपटमार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने पहले तो पैदल जा रहे एक राहीगर को लिफ्ट दी और इसके बाद एक सुनसान जगह पर ले जाकर पिस्तौल के बल पर उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। लुटेरों ने शुक्रवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया।
थाना सिटी के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बतायाजसविंदर सिंह वासी गांव झड़ोली थाना दीनानगर बेहरीन की किसी कंपनी में वाहन चालक है। वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे जालंधर से बस पर सवार होकर बटाला आ रहा था। अंधेरा होने के कारण गलती से वह बटाला बस स्टैंड से पहले कादियां चुंगी चौक में उतर गया, जबकि उसे आगे दीनानगर जाने के लिए बस स्टैंड से बस पकड़नी थी।
इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसे बस स्टैंड तक लिफ्ट देने की पेशकश की। इस पर वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया। उक्त युवक उसे बस स्टैंड ले जाने की बजाए हजीरा पार्क की तरफ ले गए। अंधेरे में बाइक रोक कर जसविंदर सिंह पर पिस्तौल तान दी और उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बहरीन का बना ड्राइविंग लाइसेंस छीन कर फरार होने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान लुटेरों की बाइक बंद हो गई। इस पर लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। एएसआई ने लुटेरों की कब्जे में ले ली गई है। जब बाइक के नंबर की जांच की गई, तो वह जाली पाया गया। पुलिस लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।