फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   snatcher arrest, tarn taran snatcher arrest, two snatch ladies purse, tarn taran, amritsar

तरनतारन में दातर दिखाकर महिला का पर्स झपटने वाले काबू

Mon, 13 Jun 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 13 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
snatcher arrest, tarn taran snatcher arrest, two snatch ladies purse, tarn taran, amritsar
झपटमार - फोटो : dummy picture
तेजधार दातर दिखा महिला का दिनदिहाड़े पर्स छीनकर भागे दो युवकों की बाइक स्लिप हो गई। राहगीरों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गांव संघा निवासी संदीप कौर (29) पत्नी निर्मल सिंह अपनी देवरानी बलजिंदर कौर के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए गांव से पैदल तरनतारन जा रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर सवार दो युवक तरनतारन की ओर से आए और तेजधार दातर दिखाकर संदीप कौर से पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


पर्स में पांच सौ रुपये थे। दोनों युवक गोइंदवाल बाईपास की ओर बाइक पर जा रहे थे कि अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई। संदीप कौर ने जब शोर मचाया गया तो राहगीरों ने दोनों युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी पहचान गुरजंट सिंह, सतनाम सिंह (दोनों निवासी गांव भैणी मट्ठुआं) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से काले रंग का बिना नंबर की पल्सर बाइक और पांच सौ रुपये की नगदी के अलावा दातर बरामद करके केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed