{"_id":"57d436614f1c1ba90a318601","slug":"smuggler-arrest-phagwara-smuggler-arrest-arrest-with-smake-phagwara-amrtsar","type":"story","status":"publish","title_hn":" फगवाड़ा में दो सौ ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फगवाड़ा में दो सौ ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : dummy picture
फगवाड़ा सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ ने एक सजायाफ्ता नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे में से 200 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह राए ने बताया कि डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में सिटी थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ के एएसआई परमजीत सिंह ने बसरा चौक बंगा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया तो उसने अपना नाम मनजीत वासी कृपालपुर कालोनी बताया। उसकी तलाशी लेने पर 200 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसपी ने बताया कि आरोपी 16 साल से नशा तस्करी में शामिल है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन पहले भी 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसको अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।