फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Police Arrested One Person Spying For Pak ISI

पंजाब: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी गिरफ्तार, पाक महिला अधिकारी ने जाल में फंसाकर ली खुफिया जानकारी

Wed, 27 Oct 2021 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 05:13 PM IST
सार

आरोपी करीब एक साल पहले पाकिस्तान की पीआईओ अधिकारी नेहा सिंह के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क में आया था। नेहा सिंह ने खुद को आईटी प्रोफेशनल बताया और दावा किया कि वह  बंगलुरु बेस्ड भारतीय सेना के आईटी सेक्शन में काम  करती है।

विज्ञापन
Punjab Police Arrested One Person Spying For Pak ISI
पंजाब से जासूस गिरफ्तार। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब के स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक व्यक्ति के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की महिला अधिकारी के जाल में फंस कर सैन्य मूवमेंट की जानकारियां आईएसआई को देने के मामले का खुलासा किया है। एसएसओसी ने 26 अक्तूबर को पठानकोट मिलिट्री कैंटोनमेंट के निकट स्थित एक क्रशर यूनिट पर काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जासूस भी क्रुनाल कुमार भारिया की तरह पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (पीआईओ) की महिला अधिकारी के हनी ट्रैप में फंसने के बाद पैसों की खातिर देश की खुफिया जानकारियां आईएसआई को दे रहा था। इससे पहले 23 अक्तूबर को एसएसओसी ने फिरोजपुर में भारतीय सेना के आईटी सेल में तैनात एक सैनिक क्रुनाल कुमार भारिया को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फिर भिड़े सिद्धू-कैप्टन: नवजोत ने अमरिंदर को कहा भाजपा का वफादार सीएम, कैप्टन का पलटवार-इनके पास दिमाग नहीं है 
विज्ञापन


एसएसओसी अधिकारियों को पठानकोट में मिलिट्री कैंटोनमेंट के निकट स्थित एक क्रशर प्लांट पर काम करने वाले व हरियाणा के सिरसा जिला में बरनाला रोड पर केवी पावर हाउस कालोनी में मकान नंबर 123 के रहने वाले  35 वर्षीय मनदीप सिंह पुत्र दया सिंह के लिंक पाकिस्तान की आईएसआई के साथ संपर्क होने की जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने मंगलवार को पठानकोट स्थित क्रशर प्लांट पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ था महिला से संपर्क

जांच में सामने आया कि वह करीब एक साल पहले पाकिस्तान की पीआईओ अधिकारी नेहा सिंह के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क में आया था। नेहा सिंह ने खुद को आईटी प्रोफेशनल बताया और दावा किया कि वह  बंगलुरु बेस्ड भारतीय सेना के आईटी सेक्शन में काम  करती है। दोनों का फेसबुक के बाद मैसेंजर और व्हाट्सएप के साथ ही अन्य प्राइवेट मैसेजिंग कॉलिंग एप पर संपर्क स्थापित हो गया। आरोपी मनदीप पीआईओ नेहा सिंह के साथ उसके एक यूके बेस्ड नंबर तथा भारतीय नंबरों पर संपर्क में था।

एसएसओसी अधिकारियों की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नेहा सिंह की जासूसी गतिविधियों से प्रभावित हुआ तो इस पीआईओ महिला अधिकारी ने उसे पठानकोट में सेना, एयरबेस तथा अमृतसर कैंटोनमेंट की गतिविधियों की जानकारियां देने का काम दिया। आरोपी ने एनक्रिप्ट एप के जरिए कुछ दस्तावेज और फोटोग्राफ भेजे। मनदीप के फोन की जांच में उसमें से देश की सुरक्षा और भारतीय सेना और एयरफोर्स बेस से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए हैं। 

अलग अलग तरीकों से हुआ था पैसों का भुगतान

प्राथमिक जांच में पता चला कि देश की खुफिया जानकारियां आईएसआई को देने के बदले पीआईओ अधिकारी नेहा सिंह ने आरोपी को अलग-अलग तरीकों से पैसों का भुगतान किया। इस जासूस ने पाकिस्तान की इस महिला अधिकारी को पठानकोट के अन्य नंबर भी दिए। एसएसओसी के थाने में इसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3,4,5,9 और 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

आरोपी पर सिरसा में दर्ज हैं दो आपराधिक मामले
जांच के दौरान सामने आया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ उसके गृह नगर सिरसा में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सिरसा में मारपीट करने के आरोपों में आईपीसी की धारा 323, 325, 506 और 34 के तहत केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह पुलिस से बचने के लिए ही सिरसा छोड़ कर पठानकोट में आकर क्रशर प्लांट पर काम करने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed