फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police busts large supply chain of drugs recover 108000 Tramadol tablets in Amitsar

अमृतसर में पकड़ी नशे की खेप: कार में एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां, हथियार समेत आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 06:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Oct 2025 06:45 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर से एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां पकड़ी हैं। इसके अलावा आरोपी से हथियार भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Police busts large supply chain of drugs recover 108000 Tramadol tablets in Amitsar
आरोपी से बरामद नशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की बड़ी सप्लाई चेन का भंडाफोड़ करते हुए 1 लाख 8 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के तौर पर हुई है। आरोपी एक कार सवार में सवार था। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त की है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत थाना ब्यास में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की गोलियों और अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और इस समय अपनी गाड़ी सहित उमरानंगल मोड़ पर मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाना ब्यास में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी)/25 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(8)-54-59 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। उस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूटपाट, हत्या की कोशिश और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है ताकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed