फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested accused with weapons and counterfeit currency in Amritsar

पाकिस्तान से आए हथियार: पंजाब में बड़ी साजिश की कोशिश नाकाम, पुलिस ने हथियार और नकली करंसी के साथ दबोचा तस्कर

Sun, 06 Apr 2025 11:38 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक तस्कर हो हथियार और नकली करंसी के साथ पकड़ा है। आरोपी सीमा पार पाकिस्तान से हथियार लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Police arrested accused with weapons and counterfeit currency in Amritsar
आरोपी से मिले हथियार और नकली करंसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से हथियार तस्करी और आतंकवाद फैलाने की साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने एक हथियार तस्कर को ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, .30 कैलिबर पिस्टल, तीन मैगजीन और नकली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जर्मन सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में 2 लाख 15 हजार रुपये की नकली भारतीय करंसी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से भेजी गई थी, जिसका मकसद पंजाब में अशांति फैलाना और आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करना था।
विज्ञापन


इस मामले में अमृतसर के घरिंडा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी जर्मन सिंह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पंजाब में शांति बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से हथियार और ड्रग्स की खेप पहुंचाई जा रही है। हालांकि पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एक्शन ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed