फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Petrol Bomb Attack on Amritsar Congress Sarpanch House Extortion Calls

Amritsar: कांग्रेस सरपंच के घर पेट्रोल बम से हमला, दो दिन से आ रहे थे रंगदारी के लिए फोन

Sun, 10 May 2026 10:11 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sun, 10 May 2026 10:11 AM IST
सार

सरपंच निशान सिंह को पिछले दो दिनों से गैंगस्टरों की ओर से फोन कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही थी। गैंगस्टरों की ओर से 50 लाख की मांग की गई थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।
 

विज्ञापन
Petrol Bomb Attack on Amritsar Congress Sarpanch House Extortion Calls
पेट्रोल बम से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के कस्बा रामदास के गांव सुधार में शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे गांव के कांग्रेस सरपंच निशान सिंह के घर पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घर के बाहर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य और आसपास के लोग बाहर निकल आए। घर के मुख्य गेट के पास आग लग गई, जिसे लोगों ने मिलकर बुझाया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार सरपंच निशान सिंह को पिछले दो दिनों से गैंगस्टरों की ओर से फोन कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही थी। गैंगस्टरों की ओर से 50 लाख की मांग की गई थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक इस संबंध में पहले भी पुलिस को अवगत करवाया गया था। वहीं हमले के बाद गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। 


एसएसपी सुहैल मीर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed