फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Panic in Amritsar after receiving threat of firing at DAV Public School on social media

Punjab: सोशल मीडिया पर डीएवी पब्लिक स्कूल में फायरिंग की धमकी से दहशत, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Thu, 08 Sep 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 02:34 AM IST
सार

पुलिस ने स्कूल के आस-पास के इलाकों में पहरा बढ़ाया है। इलाके से निकलने वाले हर वाहन की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Panic in Amritsar after receiving threat of firing at DAV Public School on social media
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में शहर की पॉश कालोनी लारेंस रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 8 सितंबर को फायरिंग करने को लेकर मैसेज वायरल होने के बाद शहर में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर देर रात इस पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं और इलाके से निकलने वाले हर वाहन की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: हल होगा SYL का मुद्दा! केजरीवाल और भगवंत मान ने कही बड़ी बात, गेंद PM के पाले में डाली
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए संदेश में पुलिस की नींद उड़ा दी। यह संदेश अंग्रेजी और एक विदेशी मुस्लिम भाषा में लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि हमारे कुछ लोग 8 सितंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल में गन फायरिंग करेंगे। यह फायरिंग उनके देश के स्कूलों के नियमों को उड़ाने को लेकर की जाएगी। इस मैसेज के वायरल होते ही कमिश्नरेट पुलिस एक्शन में आ गई और बुधवार की देर रात पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jalandhar: पूर्व सीएम की प्रतिमा पर अलगाववादी नारे लिखने वाले दो काबू, पन्नू ने सीएम मान और डीजीपी को दी धमकी
 
डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में जांच कर पता लगाया जा रहा है कि उक्त मैसेज किस मोबाइल से आया और कहां से यह ओर्जिनेट हुआ। पुलिस का साइब्र सेल यह भी पता लगा रहा है कि किस-किस नंबर से यह वायरल किया गया। वहीं दूसरी तरफ इस मैसेज से शहर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर लोगों को हर तरह से सुरक्षा का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed